ज्योतिषाचार्य पंडित संतोष वैष्णव जी धार्मिक एवं वैदिक अनुष्ठानों के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित एवं विद्वान आचार्य के रूप में प्रसिद्ध हैं। बाल्यकाल से ही उनकी रुचि धर्म, अध्यात्म एवं सनातन संस्कृति की ओर रही, जिसके कारण उन्होंने उज्जैन के प्रसिद्ध आस्था गुरुकुल से वैदिक शिक्षा एवं कर्मकांड का गहन अध्ययन किया। आचार्य संतोष वैष्णव जी को समस्त प्रकार के वैदिक अनुष्ठानों, पूजन-विधियों एवं धार्मिक संस्कारों का गहरा ज्ञान प्राप्त है। वे पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से भक्तों की श्रद्धा एवं विश्वास के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों को पूर्ण वैदिक पद्धति एवं शास्त्रोक्त विधि द्वारा सम्पन्न करा रहे हैं। विशेष रूप से कालसर्प दोष पूजा, महामृत्युंजय जाप, दुर्गा सप्तशती पाठ, रुद्राभिषेक, ग्रह शांति पूजा, नवग्रह पूजन एवं विभिन्न दोष निवारण अनुष्ठानों में उनकी विशेषज्ञता मानी जाती है। आचार्य संतोष वैष्णव जी प्रत्येक पूजा एवं अनुष्ठान को पूर्ण श्रद्धा, शुद्ध वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
* ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध है *
* जन्म कुंडली देखी जाती हैं *